Breaking News

शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक मुंगेली में संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

शिवसेना का सांगठनिक विस्तार, मुंगेली बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक मुंगेली में संपन्न: पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

मुंगेली / शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक मुंगेली रेस्ट हाउस में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कार्य समिति अध्यक्ष के रूप में ठाकुर हरिकपूर जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही चंद्र मौली मिश्रा, दाऊ राम चौहान, संतोष पाण्डेय एवं रवि मेजरवार को प्रदेश महासचिव बनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व समीर पाल को सौंपा गया।प्रदेश सचिव पद पर सुरेंद्र यादव, गिरवर वर्मा, मनहरण साहू, गगन वैष्णव, कमल बोस, सरगिम क़वासी, विष्णु वैष्णव और शिव लिमजे को मनोनीत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी प्रेम शंकर महिलांग को दी गई।
महिला शिवसेना की ओर से प्रदेश महिला सचिव के रूप में गंगोत्री साहू, पिंकी पटेल, ममता राजपूत एवं अहिल्या यादव की नियुक्ति की गई। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संगीता केवट को जिलाध्यक्ष तथा मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में संतोष साहू को नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के अन्य पदों पर भी संगठन के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस कार्यक्रम ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित किया है। शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में संगठन प्रदेश की जनता की आवाज़ बनकर जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में मुंगेली से ओ.पी. यादव, भानू निषाद, इंद्र कुमार साहू, महेंद्र साहू, रामायण साहू, अजय यादव, गोकुल यादव, जयकुमार यादव, श्रीराम यादव, परमेश्वर साहू, राजेश्वर साहू, कमलेश साहू, सोनू यादव, गोपाल साहू, धर्मेंद्र यादव, मिथलेश साहू, संजय यादव, सनत साहू, अनिल यादव, मनोहर साहू, रामकुमार कश्यप, जीतेन्द्र कश्यप, दुर्गेश कश्यप, रवि निषाद एवं सूरज यादव सहित सैकड़ों शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button