Breaking News
स्पंज आयरन प्लांट हादसा – मरम्मत के दौरान दो कर्मचारी गर्म डस्ट में गिरे
मेंटनेंस के दौरान हादसा, प्लांट में दो कर्मी झुलसे

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता
मुंगेली / जिले के सरगांव रामबोड़ स्थित वासुदेव स्पंज आयरन प्लांट मे एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मेंटनेंस कार्य के दौरान दो कर्मचारी ऊंचाई से नीचे गर्म डस्ट में गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।
सूत्रों के अनुसार, दोनों कर्मचारी शेड की ऊपरी संरचना पर मरम्मत कार्य कर रहे थे, तभी असंतुलन बिगड़ जाने के कारण वे नीचे गिर पड़े और सीधे जलते हुए डस्ट पर जा गिरे। हादसे के बाद तत्काल प्लांट प्रबंधन द्वारा दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय दोनों कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कार्य कर रहे थे। इससे प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।