Breaking News
बी.आर.एस.एम. कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मुंगेली में “भारतीय शिक्षण मंडल, छत्तीसगढ़ क्षेत्र” का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया

- आगर के मंझधार समाचार
मुंगेली/भारतीय शिक्षण मंडल, छत्तीसगढ़ प्रान्त का 56वां स्थापना दिवस 24.04.2025 को बी.आर.एस.एम. कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मुंगेली में महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र सिन्हा (अधिष्ठता) ने प्राचीन काल से ही कृषि, पेड़-पौधे, चिकित्सा, गणित और विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय शिक्षा प्रणाली के योगदान पर जानकारी दी।। इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंजी. अनुराग श्रीवास्तव (कार्यक्रम अधिकारी, एन.एस.एस.) ने किया। कार्यक्रम के अंत में पहलगांव आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।