अमर्यादित बयान देने के विरोध में केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह (बिट्टू) और संजय गायकवाड़ का पुतला दहन

आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के अगुवाई में आज दाऊपारा चौक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शहर में पुतला दहन किया गया।
आपको बता दें कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए देश के न.1 आतंकी कहे जाने तथा महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना(शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा जीभ काटने वाले को 11लाख रुपए ईनाम में दिए जाने में अमर्यादित बयान दिए जाने के विरोध में पुतला दहन किया गया।
इसी कड़ी में विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत बनर्जी पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा,आत्मा सिंह क्षत्रिय,घनश्याम वर्मा,जिला
कांग्रेस महामंत्री संजय यादव सूरज यादव,महेंद्र यादव नीरज यादव,थानेश्वर साहू,राजेंद्र यादव,अरविंद वैष्णव संजय जायसवाल,अभिलाष सिंह,मंजीत रात्रे, इंद्रजीत कुर्रे,याकूब खान,जय सोनी,संजय चंदेल,उर्मिला रमेश यादव,जागेश्वरी घनश्याम वर्मा,मंजू शर्मा,नूरजहां बेगम,लेखनी सोनू चंद्राकर मायारानी सिंह मोना नागरे आदि कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।