प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण में पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की समस्याओं को जानने पहुंचे

आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली / मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया (जिला प्रभारी) एवं सभी कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ विभिन्न धान केंद्रों में किसानों की समस्याओं को जानने पहुंचे, दिलीप लहरिया ने कहा कि सभी जगह अलग-अलग प्रकार की समस्याएं देखने को मिली,, मुंगेली दाऊपारा दीनदयाल उपाध्याय वार्ड धान खरीदी समिति में वहां के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सोसाइटी में धान खरीदी केंद्र बहुत ज्यादा हो चुकी है रखने की समस्या के चलते कल से सोसायटी को बंद किया जाएगा,, किसानों द्वारा यह भी कहा गया कि टोकन की समस्या आ रही है,, तथा समितियां मे धान की बोरी 50% किसानों को लाने को कहा जाता है, वह अभी जुट का,, तथा समितियां में धान का उठाव ना होने की वजह से बहुत सी समस्याएं आ रही है,, इससे प्रदेश कि भाजपा सरकार की मंशा स्पष्ट है कि वह इस बहाने धान कम खरीदना चाहती है,, आज इस अभियान में पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, स्वतंत्र मिश्रा अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस,सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा,उर्दू एकेडमी सदस्य एजाज खोखर,महिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव, पार्षद गण रोहित शुक्ला अरविंद वैष्णव संजय जयसवाल, संजय चंदेल ,रमेश सिंह राजपूत, जलेश यादव एवं बहुत से कार्यकर्ता साथी,साथ में पत्रकार साथी गण भी मौजूद रहे।