प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुंगेली में हुई आम आदमी पार्टी की अहम बैठक
मुंगेली में जुटे आप कार्यकर्ता, संगठन विस्तार पर साझा किए सुझाव

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता
आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न – संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
मुंगेली / आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की जिला स्तरीय बैठक मुंगेली में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए प्रेरित किया गया और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए, जिससे संगठन को नई गति दी जा सके। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह, मुख्य प्रवक्ता व जोन कोऑर्डिनेटर सूरज उपाध्याय, प्रदेश महासचिव (मीडिया एवं सोशल मीडिया) प्रियंका शुक्ला, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्र तथा अतिरिक्त जोन प्रभारी जिला बिलासपुर-जांजगीर चांपा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में ज्ञानेंद्र देवांगन (लोकसभा अध्यक्ष), हरीश सेवा (लोकसभा उपाध्यक्ष), रामकिंकर सिंह ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष), रितेश मिश्रा (शहर अध्यक्ष), लोकेश्वर महिलांग (सर्कल अध्यक्ष), शिवकुमार साहू, सूरज आनंद, संतोष रात्रि, योगराज, मनोज आनंत, कमलेश जायसवाल, चंद्र कुमार कश्यप, विनोद पत्र, सुरेंद्र बघेल, संजय, अखिलेश बघेल, भानु प्रसाद, ललित बघेल, राहुल, राम, विनय गुप्ता, जानू राम, तथा देवी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी मुंगेली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को ज़मीनी स्तर तक मज़बूत बनाना और आने वाले समय में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय बनाना रहा।