मुंगेली NHM कर्मचारी रायपुर में राज्य स्तरीय जेल भरो आंदोलन मे शामिल हुए

आगर के मंझधार समाचार
मुंगेली/ NHM कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट जारी रखे हुए हैं। आज रायपुर में राज्य स्तरीय जेल भरो आंदोलन मे मुंगेली के कर्मचारी जोश खरोश के साथ शामिल हुए!एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सरकार के कड़े रुख का जवाब देने के लिए राज्य स्तरीय “जेल भरो आंदोलन” का ऐलान किया! जिसमे मुंगेली के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बड़ी संख्या मे शामिल हुए! राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) छत्तीसगढ़ के कर्मचारी, स्वास्थ्य सचिव द्वारा कथित दमनकारी आदेशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें हड़ताल पर न लौटने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त करने और तत्काल भर्ती की बात कही गई है! इस आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने आज रायपुर तुता मे राज्य स्तरीय “जेल भरो आंदोलन” किया! कर्मचारी संगठन का कहना है कि जब तक उनकी ग्रेड पे, नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मुंगेली जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इसके बाद से NHM कर्मियों का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई है! कर्मचारियों का कहना है कि 20 साल से कई बार मौखिक आश्वासन ही मिला है अब मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सभी 10 मांगें लिखित में पूरी करनी होगी। जेल भरो आंदोलन मे मुंगेली जिला से अमित दुबे,पवन निर्मलकर जितेन्द्र गौचंद, हेमंत मिश्रा, रितेश मिश्रा, डॉ शशांक उपाध्याय, डॉ रुपेश जायसवाल, रुखमनी, संगीता, दिव्या, खुशबू, केनेडी पौलुस, सुमेध कूजूर, जोहान सप्रे, प्रणय, कमलेश मनहर, वीरेंद्र बंजारे, उमेश्वरी नेताम, गोविन्द, विनोद देवांगन,
सुनीता सिंह, देवी, एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी रहे।सहित बड़ी संख्या मे स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए!