Breaking News

आमलोगों को वितरण किया गया छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका

आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली / जनपद पंचायत मुंगेली में आमलोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण किया गया। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। जनपद पंचायत कार्यालय पहुुंचे लोगों ने जनमन पत्रिका प्राप्त कर कहा कि इसमें शासन की नई-नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। उन्होंने पत्रिका को उपयोगी बताया और अन्य लोगों को भी पठन के लिए प्रेरित करने की बात कही।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार द्वारा आमलोगों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं, जिसकी जानकारी आमलोगों को इन्हीं पत्रिकाओं के माध्यम से मिलती है। इस पुस्तिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है। इसे पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि पी.एस.सी.,व्यापम जैसी राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button