बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन

आनंद गुप्ता संवाददाता
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन
1-जिला मुख्यालय बलरामपुर में पुलिस की प्रताड़ना से हुई मौत पर
2-कबीर आश्रम दामाखेड़ा कांड
3-पुरे प्रदेश में जर्जर सड़क एवं लचर कानून व्यवस्था पर
4-मुंगेली से पंडरिया नेशनल हाईवे मार्ग की जर्जर हालत पर
मुंगेली/ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुंगेली में भी दाऊ पारा चौक में जिला शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा एवं ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी की नेतृत्व में सम्पन्न हुआ
जिला मुख्यालय बलरामपुर में पुलिस प्रताड़ना से पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत तथा प्रदेश में लचर एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एवं बीते रात में कबीर आश्रम दामाखेड़ा पर दर्जनों हथियारबंद लोगों द्वारा वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब की हत्या की नियत से किया गया हमला का निंदा करते हैं इस सरकार में हमारे संत समाज व धार्मिक स्थल में सुरक्षित नहीं है एवं मुंगेली जिले के चारों तरफ जर्जर सड़क,,सभी मुद्दों को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री ,, स्वतंत्र मिश्रा जिला शहर अध्यक्ष, सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा, जिला महामंत्री संजय यादव,एजाज खोखर सदस्य उर्दू एकेडमी,पार्षद रोहित शुक्ला पूर्व पार्षद संजय जयसवाल, लोरमी अध्यक्ष नरेश पाटले, महिला अध्यक्ष उर्मिला यादव जिला उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत राते ,कौशल सिंह क्षत्री,पार्षद श्रीनिवास,आरिफ खोखर,अजय साहू,, नौशाद खान इंद्रजीत कुर्रे राजेंद्र यादव,महेंद्र यादव कमलेश्वरी बंजारा, रामकुमार साहू राजेश सोनी,याकूब अली,विनय यादव, देव साहू,संजय कुर्रे, नामदेव बंजारा, डॉ जी पी पहारे,प्रकाश टोंनडे, नोहर चतुर्वेदी धीरज पांडे, फूल सिंह महिलांग, कैलाश श्रीवास, टेक राम सोनवानी महात्मा टांडा विनोद आहिरे आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।