Breaking News

जिले में अब तक 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 30 हजार 635 किसानों से 13 लाख 25 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, इनमें 07 लाख 75 हजार 351 क्विंटल मोटा, 3054 क्विंटल पतला और 05 लाख 47 हजार 161 क्विंटल सरना धान शामिल है। धान उपार्जन केन्द्रों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसानों के उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

किसानों को 304 करोड़ 88 लाख रूपए से अधिक का हुआ भुगतान

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में सहकारी बैंकों के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के अब तक 23 हजार 758 किसानों को 278 करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button