Breaking News

बलराम जयंती पर प्राकृतिक एवं गौ आधारित कार्यशाला का हुआ आयोजन

आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय अनुसंधान केन्द्र, कृषि विभाग एवं भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में भगवान बलराम जयंती मनाई गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में ‘‘प्राकृतिक एवं गौ आधारित’’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती एवं उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में हल, कृषि यंत्रों एवं गौ-माता की पूजा की गई और किसानों को प्राकृतिक एवं गाय के गोबर से खेती करने की सलाह दी गई। साथ ही प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती करने वाले 05 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं संस्था प्रमुख डाॅ. आर. एल. शर्मा ने बताया कि यह जयंती प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि को आयोजित की जाती है। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ मुंगेली के संयोजक संजय परिहार एवं जिलाध्यक्ष विवेकानंद साहू, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के अधिष्ठाता डाॅ. जितेन्द्र सिन्हा, कृषि विभाग के उप संचालक डी. के. ब्यौहार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी. बी.पी. कोशले सहित संबंधित अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button