Breaking News

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिला पर हमला के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन

आंनद गुप्ता संवाददाता 
मुंगेली/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा की अगुवाई में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन पड़ाव चौक में किया गया।
आपको बता दें की भिलाई जिला दुर्ग में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए दमनात्मक कार्यवाही /लाठी चार्ज एवं 150 से अधिक कांग्रेसियों पर FiR दर्ज करने और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिला पर हमला हुआ था जिसके विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इसी कड़ी में मुंगेली जिले में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से निकलकर पड़ाव चौक में मुख्यमंत्री होश में आओ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।
जिसमे प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी,पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते चुरावन मंगेशकर,दिलीप बंजारा,संजय यादव,अभिलाष सिंह,दीपक गुप्ता, नीरज यादव,एजाज खोखर,देवेंद्र वैष्णव,उर्मिला यादव,अजय साहू,इंद्रजीत कुर्रे,सूरज यादव,राजेंद्र यादव,रामचंद साहू,राजेश छेदइया,राम कुमार साहू,अखिल टोंडर,सोम वर्मा,मंजीत रात्रे जलेश यादव आदि कांग्रेस के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button