एच.आई.वी. /एड्स जन जागरूकता कार्यक्रम
आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुंगेली में छात्र -छात्राओं को एचआईवी/एड्स फैलने के चार कारणों व उसके बचाव के बारे दी जानकारी

आगर के मंझधार समाचार
मुंगेली//इंटेसिफाइड आई.ई. सी.कैंपेन के अंतर्गत एच.आई.वी. /एड्स जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिला साहा , डी पी एम गिरीश कुर्रे एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ सुदेश कुमार रात्रे के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली शहरी क्षेत्र में आज दिनांक12/09/25 को PM SHRI Swami आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुंगेली में छात्र -छात्राओं को एचआईवी/एड्स फैलने के चार कारणों व उसके बचाव के बारे में, एस टी आई ,किशोर स्वास्थ्य के बारे में उपस्थित परामर्शदाताओं द्वारा बारिकी से जानकारी दी गई । जानकारी से संबंधित पम्पलेट का वितरण किया गया। इसके अलावा hiv/एड्स एक्ट 2017 के बारे में जानकारी देते हुवे,hiv के साथ जीवन जी रहे लोगों को बिना भेदभाव के समाज में रहने हेतु प्रोत्साहित करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में के द्वारा बच्चों को संयमित , स्वच्छ, स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने और बुराइयों खास कर नशा से दूर रहने की सलाह दी गई। काउंसलर दिलीप बसंत कार्यक्रम के नोडल द्वारा लोगों के विभिन्न भ्रांतियों को बताते हुवे सही जानकारी दी गई। ग्रामीण विकास सहारा संस्था के परियोजना प्रबंधक रामेश्वर बंजारे द्वारा नेको टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में बताया गया।स्कूल के प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव, स्टॉप से महादेव यादव (व्याख्याता),राहुल वर्मा ,,(व्याख्याता), राकेश साहू ,(लाइब्रेरियन,)द्वारा इस जानकारी को जनजागरूकता हेतु शपथ भी दिलाई गई। इनके सहित शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे। लड़कियों को स्वच्छता संबंधित मुख्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई। टी आई ग्रामीण विकास सहारा संस्था के काउंसलर सुरेन्द्र लहरें द्वारा hiv और एड्स में होने वाले अंतर ,उससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम पश्चात जनजागरुकता पम्पलेट का वितरण डोर तो डोर विजित के द्वारा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में टी आई समूह ग्रामीण विकास सहारा संस्था के परियोजना से रामेश्वर बंजारे ,सुरेश बंजारे,आशीष दास मानिकपुरी , राजकुमारी कुर्रे, सुरेन्द्र लहरें और एड्स कार्यक्रम के स्टाफ आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।