Breaking News

जिले में शुरू हुआ गौ सेवा संकल्प अभियान, ग्राम पंचायतों में हो रहे चौपाल

बेसहारा मवेशियों की सेवा-संरक्षण को लेकर गौ सेवा संकल्प अभियान

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

सेवा संकल्प अभियान: ग्राम पंचायतों में गौ चौपाल का हो रहा आयोजन

मुंगेली, 18 अगस्त / सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में गौ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है। अभियान अंतर्गत गायों के प्रति सेवा संरक्षण और सहयोग को ग्राम स्तर पर पहुंचने के लिए चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर गायों का प्रति सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी ने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करूपान में गौ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गौ चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान 09 लोगों को गौ सेवा मित्र का फॉर्म भराया गया और गौ सेवा तथा संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button