Breaking News

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में भटगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान में भटगांव की बच्चों की भागीदारी

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

हर घर तिरंगा 2025 के तहत ग्राम भटगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन

मुंगेली  / हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत   ग्राम भटगांव में चंद्र शेखर आजाद शासकीय पूर्व मा. शाला एवं प्राथमिक शाला भटगांव द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज का महत्व और तिरंगे की गरिमा के बारे में जानकारी दी गई, ताकि उनमें देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना प्रबल हो सके।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच चोवाराम ओगरे, विद्यालय के प्रधान पाठक महेंद्र ठाकुर, भानू राम साहू, शिक्षक राजेश चतुर्वेदी, संतराम साहू, दीप्ति दुबे, प्रमिला कश्यप, ग्राम पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button