Breaking News

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर खुलासा ब्राउन शुगर तस्कर मुख्य सरगना को सासाराम बिहार से गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता।

आरोपी करन बिंद से 01 पिस्टल, 02 नग मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस एवं 02 मोबाइल किया गया जप्त।

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

थाना सिविल कोतवाली मुंगेली के अपराध क्रमांक 268/25 धारा 21 एन.डी.पी.एस. (ब्राउन शुगर) के मामले में किया गया इण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही।
मुंगेली ➤भारत सरकार द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” एवं “ऑपरेशन बाज” अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मुंगेली) मयंक तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 18.06.2025 को रामगोपाल तिवारी वार्ड (पुलपारा) स्थित सामुदायिक भवन के सामने 02 युवकों को ब्राउन शुगर बेचते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान पकड़े गए आरोपी:
1. अभि पाठक पिता गीता प्रसाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुलपारा रामगोपाल तिवारी वार्ड, मुंगेली।
2. दीपक विश्वकर्मा पिता पुनाराम विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुलपारा रामगोपाल तिवारी वार्ड, मुंगेली।
इन दोनों आरोपियों के पास से कुल 30 ग्राम ब्राउन शुगर क़ीमती ₹1,50,000 रुपये एवं अन्य सामान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को जेल भेजा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने नशे के इस कारोबार के पीछे मुख्य सरगना करन बिंद का नाम बताया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा उक्त प्रकरण में इण्ड-टू-एण्ड कार्यवाही हेतु विशेष टीम गठित कर मुख्य सरगना की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। तकनीकी साक्ष्य एवं विश्लेषण के आधार पर करन बिंद निवासी सासाराम, जिला रोहतास (बिहार) को चिन्हित किया गया।
दिनांक 30.06.2025 को मुख्य तस्कर करन बिंद पिता सुरेन्द्र निषाद बिंद उम्र 24 वर्ष निवासी नया बस स्टैंड बनरसिया थाना मुफ्फसिया सासाराम,जिला रोहतास (बिहार) से पकड़ा गया। उसके कब्जे से:,01 पिस्टल,02 नग मैगजीन,11 जिंदा कारतूस 02 नग मोबाइल जप्त कर आरोपी करन बिंद को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर यादव,उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल,उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा,सउनि ईश्वर सिंह राजपूत,प्र.आर.रवि जांगड़े आरक्षक भेषज पांडेकर,महेन्द्र सिंह ठाकुर,विकास ठाकुर, रामकिशोर कश्यप एवं बंसत डाहिरे ने इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button