Breaking News

भगवान सिंह मंडावी बने ब्लॉक अध्यक्ष, समाज को संगठित करने पर जोर

केन्द्रीय गोंड़ महासभा मुंगेली में नई कार्यकारिणी का गठन

आनंद गुप्ता जिला संवाददाता

वीरेंद्र मरावी बोले – शिक्षा और एकता से ही होगा समाज का विकास

कार्यक्रम में गोंडी संस्कृति पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उत्साहपूर्ण माहौल

मुंगेली: केन्द्रीय गोंड़ ब्लॉक इकाई मुंगेली में पूर्व अध्यक्ष के लिंगोवास के बाद समाज की गतिविधियों और विकास में आई शिथिलता को देखते हुए, केन्द्रीय गोंड़ महासभा जिला इकाई मुंगेली के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य समाज को संगठित करना और एक नई दिशा देना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति कौशल कुंजाम ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजू नेताम, मिलन ध्रुव, फुल सिंह ध्रुव, मदन ध्रुव, रामजी मरकाम और तीजराम ध्रुव शामिल रहे।

बैठक में जिला पदाधिकारियों व पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा सभी सदस्यों से आवेदन मंगाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

संरक्षक: सुमन सिंह पोर्ते, मंतराम ध्रुव

ब्लॉक अध्यक्ष: भगवान सिंह मंडावी

कार्यकारी अध्यक्ष: मालिक मंडल ध्रुव

उपाध्यक्ष: मनोज कुमार ध्रुव, तुलसी राम उइके

प्रचार सचिव: प्रेमसागर ध्रुव

नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज की ओर से बधाई दी गई और उनसे समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को एकजुट करने का मुख्य उद्देश्य उसकी उन्नति और सुरक्षा है। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षित कर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने नवयुवकों और नवयुवतियों से समाज के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।

नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह मंडावी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा और निःस्वार्थ भाव से निभाएंगे। उनका लक्ष्य समाज को संगठित करना और उसे विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर गोंडी संस्कृति को दर्शाने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिनकी सभी पदाधिकारियों व अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में केन्द्रीय गोंड़ महासचिव उत्तम ध्रुव, छत्रपाल ध्रुव, सुरेश सोरी सहित मुंगेली व पथरिया ब्लॉक से मातृशक्ति, पितृशक्ति और युवाशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन की जानकारी मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने दी, जबकि मंच संचालन शत्रुहन ध्रुव द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button