Breaking News

आगर नदी सफाई अभियान का चौथा दिन: बढ़ी नागरिकों की भागीदारी

आनंद गुप्ता संवाददाता 

मुंगेली / नगर पालिका परिषद द्वारा आगर नदी में चल रहे  सफाई अभियान के चौथे दिन भी नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला भी सक्रिय भूमिका में नजर आए। स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की भागीदारी में लगातार वृद्धि हो रही है। नागरिकों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नदी तट पर सफाई कार्य में जुट गए। नगर के विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने न केवल नदी किनारे पड़े कचरे को हटाया, बल्कि जलधारा को अवरोध मुक्त बनाने में भी सहयोग दिया। अभियान में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी देखने को मिली।

नगर अध्यक्ष ने स्वयं सफाई कार्य में हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जल संसाधनों को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे।

अभियान में शामिल समाजसेवी संगठनों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया, वहीं कुछ युवाओं ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण को लेकर विशेष पहल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button