Breaking News

विष्णु के सुशासन में धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं से किसानों में उत्साह

माइक्रो एटीएम से नगदी निकासी सहित उपलब्ध सुविधाओं के लिए किसानों ने शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

आनंद गुप्ता संवाददाता

मुंगेली / खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार अनुसार जिला प्रशासन द्वारा जिले के 105 धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को देखकर किसानों में उत्साह का माहौल है। माइक्रो एटीएम से नगदी निकासी सहित उपलब्ध सुविधाओं के लिए किसानों ने शासन-प्रशासन का आभार जताया है।
मुंगेली विकासखंड के धान खरीदी केंद्र भठलीकला पहुंचे ग्राम भुसण्डी के किसान दिलहरण साहू ने बताया कि किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक तौल, बारदाना की व्यवस्था, टोकन तुहर हाथ ऐप से टोकन की सुविधा, पेयजल, छाया सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। माइक्रो एटीएम से 10 हजार तक खाता से नगदी पैसे निकालने की सुविधा दी जा रही है। बता दें कि विष्णु के सुशासन में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रुपए के हिसाब से प्रति क्विंटल धान की राशि दी जा रही है। इससे न केवल किसानों के फसलों का उचित दाम मिल रहा है, बल्कि किसानों का मान भी बढ़ा है। किसानों की जरूरी आवश्यकताएं पूरी होने के साथ ही उनके हक का पैसा उन्हें मिल रहा है। किसान आर्थिक रूप से समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button