Breaking News

दंतेवाड़ा : विज्ञान एवं गणित प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल ऑनलाइन पंजीयन के विषय में निर्देश जारी

दंतेवाड़ा : विज्ञान एवं गणित प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल ऑनलाइन पंजीयन के विषय में निर्देश जारी

दंतेवाड़ा /  शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विज्ञान एवं गणित प्रोत्साहन योजना को छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। इस संबंध में कक्षा 11वीं व 12वीं के पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन, सत्यापन हेतु 25 अक्टूबर से लिंक, पोर्टल उपलब्ध कराते हुए 15 नवम्बर 2024 के पूर्व पंजीयन, सत्यापन पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में विज्ञान (मैथमेटिक्स बायोलॉजी) संकाय लेने वाले पात्र विद्यार्थियों का आवेदन स्कूल लॉगिन से किया जाना है। विद्यार्थी के कक्षा 10वीं के रोल नंबर के माध्यम से पंजीयन किया जा सकेगा। लाभार्थी की व्यक्तिगत जानकारी सीजीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम से प्राप्त होगी। कक्षा 10वीं 11वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थी ही पात्र होगें। (दिव्यांग विद्यार्थी हेतु 10 प्रतिशत की छूट) केवल साइंस ग्रुप:1- मैथमेटिक्स, 2- बायोलॉजी संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। लाभार्थी के बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी बैंक पासबुक के अनुसार दर्ज किया जाएगा। ’’राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा’’ में चयन हुये विद्यार्थी इस योजना हेतु पात्र नहीं है। सभी जानकारी अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरा जाना अनिवार्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button