Breaking News

स्व.रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

आनंद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य वाले व्यक्ति/संस्था को स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके तहत 02 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे श्रमिक या संस्था जिन्होंने श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगर उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप आलोच्य वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो एवं सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरान्वित हुआ हो के द्वारा 10 अक्टूबर तक श्रम विभाग की वेबसाईट स्व.रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक श्रम विभाग की वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in@alankran-aspx  के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button