Breaking News
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न

- आंनद गुप्ता संवाददाता
मुंगेली/ तिरंगा यात्रा व विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली की जिला बैठक आज अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में विधायक एवं पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले व विधायक धरसीवां अनुज शर्मा की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुंगेली विधायक एवं पूर्वमंत्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि नई पीढ़ी को भारत की स्वतंत्रता व आजादी के लिए किये गये संघर्ष से परिचित कराने, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में कितने हुतात्माओं ने बलिदान दिये इस बात की जानकारी देने हेतु तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होने कहा कि इस देश को अंग्रेजो से यूं ही आजादी नही मिल गयी है इसके लिए न जाने कितने वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है और इसी आजादी को अक्षुण रखने हेतु देश के लोगों में देशप्रेम की भावना होना जरूरी है। भाजपा द्वारा किये जा रहे तिरंगा यात्रा का उददेश्य लोगों में देशप्रेम की भावना को और ज्यादा जगाना है। तिरंगा यात्रा के संभागीय प्रभारी एवं धरसीवां विधायक प्रख्यात कलाकार अनुज शर्मा ने तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि प्रदेश की जनता तिरंगे के माध्यम से आजादी की लड़ाई को जाने। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है । युवा मोर्चा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा लगाने प्रेरित किया जाएगा तथा तिरंगा यात्रा सम्पन्न होगी।। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा व विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस की तैयारी हेतु विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होने बताया कि देश के लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान हेतु जनजागरण के उददेश्य से भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व मे 11 जुलाई से 13 जुलाई तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। भारत के स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त से पूर्व हर घर में तिरंगा फहराने हेतु भाजपा विशेष अभियान चलायेगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं
विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के प्रभारी गिरीश शुक्ला ने बताया कि केन्द्र सरकार ने विभाजन की त्रासदी, पीड़ा को सहने वाले परिवारों के दर्द को देश के लोगों के सामने लाने के लिए 2021 से प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस मनाने को निर्णय लिया। 14 अगस्त को विभाजन का दर्द झेलने वाले परिवारों के बीच जाकर उनसे दर्द साझा करना है। 14 अगस्त को जिला मुख्यालय में विभाजन की त्रासदी से संबंधित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, विभाजन से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन होगा व संध्या में की हिंसा में मारे गये मृत आत्माओ को याद करते हुए मौन जुलूस निकाला जाएगा । संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता व आभार महामंत्री गुरमीत सलूजा ने किया।
इस अवसर पर जिले के सभी 9 मंडलों के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता गण व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।